राजिम : छत्तीसगढ़ के राजिम में महानदी में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. राजिम और पितईबंद के बीच नदी में एक अज्ञात व्यक्ति
का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरु की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 70 से 75 साल बताई जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है. बुजुर्ग की मौत किन हालात में हुई और वह महानदी तक कैसे पहुंचा, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. पुलिस की जांच और शव की शिनाख्त के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकेगी.



